Seoni newsमध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी – स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के दिव्य स्तंभ का लोकार्पण कार्यक्रम श्रद्धा एवं गरिमामय रूप से हुआ सम्पन्न


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से हुए शामिल
सिवनी जिला मुख्यालय स्थित शंकराचार्य चौक पर ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के दिव्य स्तंभ का लोकार्पण श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का जीवन #भारतीय_संस्कृति, #सनातन परंपरा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी के जन्मस्थल सिवनी में उनके दिव्य स्तंभ की स्थापना सौभाग्य का विषय है तथा यह भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी का दायित्व है कि शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के विचारों एवं संस्कारों को न केवल आत्मसात करें, बल्कि उन्हें समाज में व्यापक रूप से प्रचारित कर आगे बढ़ाएं।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार सनातन मूल्यों से प्रेरणा लेकर सुशासन की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करने का कार्य किया जा रहा है।

दिव्य स्तंभ के लोकार्पण अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर उन्होंने आदि शंकराचार्य के जीवन एवं सनातन धर्म में उनके योगदान पर प्रकाश डाला तथा ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के आध्यात्मिक योगदान एवं राष्ट्रधर्म के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को स्मरण किया।

कार्यक्रम में आचार्य महामंडलेश्वर श्री रामकृष्णानंद, ब्रह्मचारी श्री सुबुद्धानंद सहित अन्य संतगण उपस्थित रहे साथ ही विधायक श्री दिनेश राय, डीआईजी श्री राकेश सिंह, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार मेहता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!