Seoni newsछपारामध्यप्रदेशसिवनी

छपारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रूपये चुराने वाले शातिर नकबजन गिरफ्तार

सिवनी। छपारा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी करने वाले शातिर नकबजन गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों रुपए का मशरूका बरामद किया है।

🔎 क्या है पूरा मामला?
थाना छपारा क्षेत्र अंतर्गत 29 जनवरी 2026 को फरियादी शेख अल्ताफ कुरैशी (उम्र 34 वर्ष), निवासी जामा मस्जिद कॉलोनी छपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 जनवरी की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात एवं ₹6,00,000 नगद चोरी कर लिए।
कुल चोरी गया मशरूका लगभग ₹16,00,000 आंका गया।
रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 53/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

🚔 ऐसे हुआ खुलासा
जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का सामान जबलपुर में बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जबलपुर में दबिश देकर एक आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथियों के नाम उजागर किए। इसके बाद दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामदगी
आरोपियों के कब्जे से:
सोने-चांदी के जेवरात
₹1,38,000 नगद
कुल लगभग ₹12,00,000 का मशरूका बरामद
तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका
इस पूरे मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना छपारा पुलिस टीम ने त्वरित और सुनियोजित कार्रवाई की।
इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही….
निरीक्षक श्री खेमेन्द्र कुमार जैतवार
उप निरीक्षक सुकुमार उइके
सहायक उप निरीक्षक सुखदास मर्सकोले
प्रधान आरक्षक 190 दशरथ प्रसाद बघेल
प्रधान आरक्षक 157 शैलेन्द्र कवरेती
आरक्षक अनिल इरवाती
आरक्षक चालक रामेश्वर केवटास

टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का बड़ा हिस्सा बरामद किया।

जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर पुलिस की सख्ती जारी है। छपारा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!