
*सदभावना मंच ने खंडवा जंक्शन की मांगों के लिए रेलमंत्री, प्रधानमंत्री को किए ईमैल और ट्वीट*
खंडवा। खंडवा। मालीकुआं स्थित सद्भावना मंच कार्यालय से मंच सदस्यों ने खंडवा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर व्याप्त गंदगी, खंडवा जंक्शन का रीमॉडलिंग निर्माण, प्रीपेड बूथ आदि विभिन्न समस्याओं के हल करने एवं निर्माणाधीन पूल को शीघ्र पूरा किए जाने की मांगों रेलमंत्री, प्रधानमंत्री को ईमैल और ट्वीट कर की गई है। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि ईमैल एवं टवीट करते हुए मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि मंच जिला मुख्यालय खंडवा के रेलवे जंक्शन एवं स्टेशन से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए हर संभव प्रयास करते रहा हैं जिसमें काफी सफलता जनप्रतिनिधियों के सहयोग से मिली है। वर्तमान में महत्वपूर्ण रूप से मंच की मांग है कि वर्षों से निर्माणाधीन ब्रिज को शीघ्र ही पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जावे वही ब्रिज तीन पुलिया के पास अत्यधिक उतार के कारण भविष्य में प्रतिदिन दुर्घटनाओं को आमंत्रित करेगा इस बात का ध्यान रखते हुए पुल का निर्माण किया जावे। प्लेटफार्म नंबर 6 पर व्याप्त गंदगी का शीघ्र निपटान एवं खंडवा स्टेशन का रिमॉडलिंग निर्माण शीघ्र प्रारंभ किये जाने, यात्रियों की सुविधा हेतु शीघ्र ही प्रीपेड बूथ प्रारंभ किए जाने जैसी आदि की मांगे रेलमंत्री एवं प्रधानमंत्री को भेजी है। इस अवसर पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, देवेंद्र जैन, गणेश भावसार, नारायण फरकले, तिलोक चौधरी, राधेश्याम शाक्य, निर्मल मंगवानी, अर्जुन बुंदेला, अनुप शर्मा, जीडी सराफ, अशोक पारवानी, सतीश मुदीराज, संतोष सोनी, कैलाश शर्मा, काव्यांश जोशी, अर्चना जोशी, आकांशा सिसोदिया, कैलाश पटेल, सुभाष मीणा आदि सहित बड़ी संख्या में मंच सदस्य उपस्थित थे।









