ताज़ा ख़बरें

दिल्ली में संगठन सृजन बैठक में शामिल हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह

खास खबर

दिल्ली में संगठन सृजन बैठक में शामिल हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह
खंडवा/
मंगलवार 4 अगस्त को कांग्रेस के “संगठन सृजन” अभियान के तहत नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने संबंधी अपने सुझाव एवं विचार रखे।
खंडवा जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह भी इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। उन्होंने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, आमजन से संवाद बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के मद्देनजर संगठन को और प्रभावी बनाने के संबंध में अपने विचार संगठन नेतृत्व के समक्ष रखे।
बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, प्रशिक्षण, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने सभी जिलाध्यक्षों से जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने तथा कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कहा कि बैठक में मिले मार्गदर्शन के अनुरूप खंडवा जिले में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए कार्य किया जाएगा तथा कांग्रेस की विचारधारा को प्रत्येक कार्यकर्ता और आमजन तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!