ताज़ा ख़बरें

किशोर दा की समाधि पर उमड़ा जनसैलाब, विधायक कंचन मुकेश तनवे ने गुनगुनाया अमर गीत

खास खबर

किशोर दा की समाधि पर उमड़ा जनसैलाब, विधायक कंचन मुकेश तनवे ने गुनगुनाया अमर गीत
खण्डवा//

स्वर सम्राट भारत रत्न किशोर कुमार के जन्मदिवस पर मंगलवार को खंडवा स्थित उनकी समाधि पर देश-विदेश से आए हजारों प्रशंसकों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धालुओं ने किशोर दा की स्मृति में दूध-जलेबी का भोग लगाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर खंडवा की लोकप्रिय विधायक कंचन मुकेश तनवे भी समाधि स्थल पहुंचीं और किशोर दा को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां उपस्थित किशोर प्रेमियों के विशेष आग्रह पर विधायक तनवे ने किशोर कुमार का सदाबहार गीत—
ज़िंदगी के सफ़र में गुज़र जाते हैं जो मुकाम, वो फिर नहीं आते…गुनगुनाया। विधायक के स्वर में यह गीत सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावुक हो उठे और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम में प्रभारी कलेक्टर नागार्जुन गौड़ा, पुलिस अधीक्षक आगम जैन, नगर निगम आयुक्त प्रियंका राजावत, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में किशोर दा के प्रशंसक उपस्थित रहे। सभी ने किशोर कुमार के अमूल्य संगीत योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!