
*किशोर स्वरांजली ग्रुप खंडवा की प्रस्तुति…*
मुंबई से पधारे पी गणेश एवं प्रीति जोशी …
खंडवा। 4 अगस्त को हरफनमौला कलाकार पार्श्व गायक एवं अभिनेता किशोर कुमार के जन्मदिन पर किशोर स्वरांजलि ग्रुप द्वारा मुंबई बाजार में एक मंच लगाकर किशोर दा के गीत गाकर उन्हें बधाई प्रेषित की
समाज सेवी सुनील जैन ने
बताया की पूरे शहर में किशोर दा जन्मोत्सव संगीत और गीतों के माध्यम से उत्साह के साथ मनाया गया। समाधि स्थल के साथ पूरे शहर में अलग-अलग स्थानो पर कार्यक्रम आयोजित हुए, और गीतों के माध्यम से किशोर दा को श्रद्धांजलि दी गई। किशोर स्वरांजलि ग्रुप के कार्यक्रम में मुंबई से पधारे किशोर फेंस क्लब के पी गणेश एवं प्रीती जोशी ने भी इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां प्रस्तुत की ।
किशोर स्वरांजली ग्रुप के संस्थापक आनंद जोशी एवं संजीव अत्रिवाल ने बताया कि पिछले 15 दिनों से ग्रुप के सभी सदस्य अपनी प्रस्तुतियों के अभ्यास में लगे हुए थे आज किशोर दा के जन्मदिन पर सभी सदस्य द्वारा सुबह 11:00 से किशोर दा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दूध जलेबी का भोग लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं अपनी प्रस्तुतियां दी ।
किशोर स्वरांजली ग्रुप के सर्वश्री पवन अत्रिवाल ,संतोष सोनी, इंदु सोनी, सुनील सोमानी, संजय मुदिराज, सुनील टोलीवाल, हरीश मंडलोई, जयप्रकाश राठौर, प्रदीप पास्कल, स्वतंत्र व्यास, देवेंद्र तोमर, तरुण दुबे, पीनेंद्र गुप्ता, सुनील जैन, शितांशु गीते,गजराज व्यास तथा पवन दीक्षित आदि ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समां बांध दिया । कार्यक्रम का संचालन आनंद जोशी एवं पवन अत्रिवाल द्वारा किया गया एवं आभार संजीव अञीवाल द्वारा व्यक्त किया गया ।











