
*किशोर कुमार जैसा गायक न हुआ है न होगा*
*किशोर दा अगर कही है तो वे खण्डवा में है*
*मेरा अगला जन्म खण्डवा में हो-विनोद राठौड़*

खण्डवा।किशोर दा जैसा गायक न हुआ है न होगा।में आज जो कुछ भी हु वह किशोर दा की वजह से ही हु।अन्य गायक गाना गाते है परंतु किशोर दा हर शब्द गाते थे। में पिछली बार आया था तो मेने समाधि से फूल लेकर गया थे जो आज भी हमारे पास है। खण्डवा के सभी लोग किशोर दा के परिवार है।दादा की जन्मभूमि खण्डवा से मुझे बहुत लगाव है। में किशोर दा के जन्मदिन 4 अगस्त को में खण्डवा के अलावा दुनिया मे कार्यक्रम नहीं दूंगा । में प्रार्थना करता हु की मेरा अगला जन्म खण्डवा में ही हो।उपरोक्त उदगार किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा आयोजित किशोर नाईट में किशोर गौरव सम्मान से विभूषित होने पधारे पार्श्वगायक विनोद राठौड़ मुम्बई ने किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच एवं नगर पालिका निगम के संयुक्त तत्वावधान में किशोर दा की समाधि पर आयोजित सुरमई श्रद्धांजलि कार्यक्रम पर समाधि पर व्यक्त करते हुए कहे। किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन व सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि किशोर कुमार की समाधि के पास बने मंच पर विनोद राठौड़,पार्श्व गायिका चांदनी ने गीत गुनगुनाकर दादा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नायक नही खलनायक हु गाने पर दादा के अंदाज में थिरककर प्रस्तुति दी। पत्रकारों ने कहाकि आप जैन जी को जानते हो तो कहा में नहीं जानता हूं और जानना भी नही चाहता जंतर मंतर पर क्या हुआ मुझे पता नहीं में तो प्रदीप जैन जी को जानता हूं। देश में कई गायक कलाकार हुए लेकिन वे गीत गाते हैं और किशोर दा शब्दों को गाते थे। भारत रत्न पुरस्कार को लेकर विनोद राठौड़ ने कहा कि किशोर दा भारत के नहीं विश्व के कलाकार थे उन्हें विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार मिलना चाहिए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की किशोर कुमार की समाधि पर महापौर अमृता अमर यादव ने चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना, विधायक कंचन मुकेश तनवे ने जिन्दगी के सफर,,जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े ने मेरे नैना सावन भादो,प्रभारी कलेक्टर नागार्जुन बी देवगौड़ा ने नीले नीले अम्बर पर ,पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, निगम आयुक्त पिंकी राजावत ने समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन, एवं महापौर अमृता यादव जी के के मार्गदर्शन में नगर निगम प्रशासन द्वारा तीन दिवसीय गौरव दिवस मनाकर किशोर दा को श्रद्धांजलि दी जाती है। इस अवसर पर पल पल दिल के पास तुम रहती हो गीत गाकर दादा को श्रद्धांजलि दी। सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह ने हाल कैसा है जनाब का नगर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एम आई सी मेम्बर आशीष चटकेले, राजेश यादव,सोमनाथ काले व दिनेश पालीवाल ने चलते चलते मेरे गीत , एडिशनल एस पी महेंद्र तारणेकर ने का करू सजनी , पदमनगर टी आई झमरे ने अगर तुम न होते गाने की प्रस्तुति से किशोर दा को श्रद्धांजलि दी।आज की किशोर नाईट में गाने की प्रस्तुति देने आए पी गणेश व प्रीति जोशी ने किशोर दा की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावुक होते कहा कि यहाँ पहली बार आने का सौभाग्य मिला।यहाँ के निवासियों व भारत के कोने कोने से पधारे किशोर प्रेमियों की दीवानगी देखकर अभिभूत हु।मुझे खण्डवा आकर बहुत खुशी हो रही है।पी गणेश व प्रीति जोशी ने बंगाली, हिंदी व मराठी गानों की प्रस्तुति से श्रद्घांजलि दी। किशोर दा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पधारे। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी समाधि स्थल पर माणीक राव अव्हाड के जन्मदिवस पर उनके एवं अतिथियों द्वारा काटा गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सुरमई श्रद्धांजलि कार्यक्रम में किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के अध्यक्ष रणवीर सिंघ चावला, सचिव नारायण बाहेती, कोषाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता,उपाध्यक्ष आशीष चटकेले, गुरमीत सिंघ उबेजा, सुनील सकरगाये प्रवक्ता सुनील जैन, सुरेंद्र सिंह सोलंकी, हरदीपसिंघ छाबड़ा,शरद खंडेलवाल, भूपेंद्रसिंह चौहान,प्रदीप जैन,अनिल बाहेती, सतीश जैन,अतुल अत्रिवाल, अविनाश शुक्ला,आमीन खान,राजीव शर्मा,अनुराग राठौर,पवन दीक्षित,एन के दवे ,मंगलेश तोमर,मंगलेश शर्मा,संजय गंगराड़े ने उपस्थित रहकर व्यवस्था में सहयोग किया। समाधि पर हर वर्ष आने वाले द्वारका सोनी राजकोट,विनय जोशी खरगोन,सतीश अम्बोरे परतवाड़ा,चांडक जलगांव, सहित मध्यप्रदेश के साथ ही महाराष्ट्र गुजरात,कोलकाता झारखंड, पुणे मुंबई इंदौर जलगांव खरगोन टाटानगर व अन्य प्रदेशों के किशोर प्रेमी अपने अपने ग्रुप के साथ आये।खण्डवा के लायन्स क्लब खण्डवा, लायन्स क्लब खण्डवा आनंद,रोटरी क्लब खण्डवा, रोटरी क्लब खण्डवा निमाड़,विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं के ग्रुपो ने पधारकर हरफ़नमौला किशोर कुमार को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एंकर प्रदीप जैन, सुनील जैन व नारायण बाहेती ने मंच का प्रभावी संचालन करते हुए सभी को गानों का मुखड़ा व अंतरा गाने का क्रमबद्ध अवसर प्रदान किया। आभार सचिव नारायण बाहेती ने माना।











