
स्वर्गीय श्री गुप्ता नानाजी की पुण्यतिथि के अवसर पर वैश्य सम्मेलन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न।
खंडवा। देश से महासम्मेलन के संस्थापक स्वर्गीय नारायण प्रसाद गुप्ता नाना जी की पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी वैश्य महासम्मेलन खंडवा जिला युवा इकाई के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 7 यूनिट रक्तदान वैश्य साथियों द्वारा जिला चिकित्सालय खंडवा के ब्लड बैंक में संभाग प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री युवा इकाई संजय तापड़िया के मार्गदर्शन में युवा इकाई जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल के प्रयासों से संपन्न हुआ। महासम्मेलन के जिला प्रवक्ता सुनील जैन, नारायण बाहेती ने बताया की प्रदेश के शिरोमणि सुरक्षा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता एवं वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल के दिशा निर्देशों अनुसार पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित होता है। जिसका उद्देश्य वैश्य समाज के साथ प्रदेश की सभी आम जन के लिए जनहित का यह कार्य मानव सेवा का सबसे बड़ा धर्म है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि नाना जी की पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान के साथ ही जिला अस्पताल में स्थित लांयस भोजन सेवा केंद्र में गरीबों एवं जरूरतमंदों को भोजन भी कराया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी इंजीनियर अखिलेश गुप्ता ने रक्तदान करने वाले वैश्य युवा अभिषेक अग्रवाल, दर्पण अग्रवाल, संजय तापड़िया के साथ सभी युवा साथियों को इस पुण्य कार्य की बधाई दी। कार्यक्रम में सनत श्रीमाली इंजीनियर , सुनील जैन, दिलीप दशोरे, श्रीमती ज्योति दशोरे, महिला इकाई तहसील अध्यक्ष निशा गुप्ता, मीडिया प्रभारी शैलेश अग्रवाल के साथ वैश्व महासम्मेलन प्रमुख इकाई के पदाधिकारी गण, महिला इकाई के पदाधिकारी गण युवा इकाई के पद अधिकरण उपस्थित थे।









