
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम उपयुक्त एवं सकारात्मक दृष्टिकोण समृद्ध करने में सहायक है।
आनंद कुमार जैन
प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा भाग 2 कार्यक्रम 9 फरवरी को सुबह 10:00 अवश्य सुने, ,सुनीलजैन,


खंडवा। प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी जी द्वारा संबोधित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम विद्यार्थी वर्ग शिक्षक समुदाय एवं अभिभावक वर्ग सहित सभी के लिए समान रूप से उपयोगी है। 6 फरवरी को संपूर्ण देश में विभिन्न विद्यालयों सहित विभिन्न संगठन एवं व्यक्तिक रूप से विभिन्न वर्गों सहित जन सामान्य ने इसे सुनकर प्रेरणा प्राप्त की। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि परीक्षाओं के पूर्व परीक्षा पर चर्चा प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित वार्षिक संवाद कार्यक्रम है, इसमें प्रधानमंत्री श्री मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ तनाव मुक्त चर्चा करते हें। 9 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से इसका आगामी भाग प्रसारित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के मन से परीक्षा का डर दूर करना, एकाग्रता और समय प्रबंधन पर टिप्स, अभिभावकों को बच्चों को डर दबाव न बनाने के लिए प्रेरित करना है। परीक्षा पर चर्चा का यह आयोजन देश में प्रधानमंत्री मोदी जी के समय ही आयोजित हो रहा है। विभिन्न वर्गों सहित जन सामान्य को यह कार्यक्रम सामूहिक अथवा व्यक्तिगत रूप से अवश्य सुनना चाहिए। मोतीलाल नेहरू विद्यालय में विदाई समारोह में एकत्रित विद्यार्थियों को एवं विभिन्न कक्षाओं में जाकर संबोधित करते हुए शिक्षा विद् एवं साहित्यकार आनंद कुमार जैन छात्रों के समक्ष कही ।आपने आगे कहा शिक्षक समुदाय एवं अभिभावक परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम देखकर उपयुक्त एवं सकारात्मक दृष्टिकोण प्राप्त करते हैं। जिससे वह छात्रों को उपयुक्त मार्गदर्शन दे सकते हैं। वहीं पर विद्यार्थी वर्ग इस आयोजन से प्रत्यक्ष प्रेरणा प्राप्त कर बिना किसी डर के अच्छी तरह से शैक्षणिक परीक्षा में सम्मिलित होते हैं एवं वैज्ञानिक तैयारी करते हैं। समाज सेवी सुनील जैन ने बताया विगत 9 वर्ष से शिक्षाविद आनंद कुमार जैन परीक्षा पर चर्चा आयोजन से संबंधित विद्यार्थियों के हितार्थ आयोजन उपरांत, विभिन्न आयोजन, अनुसंधान एवं नवाचार कर रहे हैं। परीक्षा पर चर्चा आधारित विभिन्न आलेख विभिन्न समाचार पत्रों में श्री जैन के प्रकाशित हुए हैं ।कलयुग में मोदी युग पुस्तक में श्री जैन के माननीय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व आधारित चार आलेख प्रकाशित है। इन आलेखों का उपयोग श्री जैन हिंदी विषय के कला समृद्ध अध्यापन में करते हैं। वाणिज्य एवं प्रबंधन की की विषय वस्तु में भी श्री जैन माननीय प्रधानमंत्री जी श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात एवं परीक्षा पर चर्चा से संबंधित नवाचार को सम्मिलित करते हुए अध्यापन करते हैं। विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों एवं संगठनों द्वारा श्री जैन के सराहनीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया है। यह क्रम अनवरत जारी है।
संलग्न चित्र.
कलयुग में मोदी युग एवं अन्य उपयोगी पुस्तक प्रदर्शित करते हुए श्री जैन एवं स्टाफ सदस्य।









