
*संगीत प्रेमियों के लिए खास आमंत्रण*
*माणिक्य स्मारक वाचनालय में लाइव ऑर्केस्ट्रा*
खंडवा।योगेश गदले म्यूजिकल ग्रुप खंडवा और सुरमई इंटरटेनमेंट खंडवा में महान गायक कलाकार किशोर कुमार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में लाइव आर्केस्ट्रा के माध्यम से उनके अमर गीतों की मधुर प्रस्तुति का विशेष कार्यक्रम करने जा रहे हैं।यह उनके जन्मदिन के विशेष अवसर पर पूरी लाइव ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ किया जाने वाला उल्लेखनीय मंचीय प्रयास है।संयोजक योगेश गदले और समाजसेवी कमल नागपाल ने बताया कि समस्त संगीत प्रेमियों का साथ और आशीर्वाद हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
यह कार्यक्रम 5 अगस्त 2026 बुधवार शाम 7 बजे से माणिक्य स्मारक वाचनालय,स्टेट बैंक के बाजू में बॉम्बे बाजार खंडवा में होगा।किशोर दा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में होने जा रहे इस विशेष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी एच ग्रुप के चेयरमैन और चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेंद्र चांदमल जैन रहेंगे।कार्यक्रम में सभी संगीत प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया गया है।













