ताज़ा ख़बरें

*थाना पदमनगर पुलिस द्वारा चाकू से प्राण घातक चोट पहुंचाने वाले मुख्य आरोपी रोहित बंजारा को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*

खास खबर

*थाना पदमनगर पुलिस द्वारा चाकू से प्राण घातक चोट पहुंचाने वाले मुख्य आरोपी रोहित बंजारा को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*

जिला खंडवा

खंडवा पुलिस द्वारा गंभीर अपराध, महिला सम्बन्धी अपराध, संपत्ति सम्बन्धी अपराध एवं अवैध गतिविधी मे संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कि जा रही है।

इसी क्रम मे थाना पदमनगर पुलिस द्वारा फरियादी पर जान से मारने कि नियत से चाकू से प्राण घातक चोट पहुंचाने वाले मुख्य आरोपी *रोहित पिता भरतार जाति बंजारा निवास ग्राम पालदा पुनर्वास झिरनिया जिला खरगोन हाल संजय नगर खंडवा* को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

*घटना विवरण*:- थाना पदमनगर मे फरियादी द्वारा दिनांक 29/07/26 को अनाज मंडी में कुछ अज्ञात व्यक्ति द्वारा फरियादी राहुल पिता राधेश्याम निवासी रिचफल पुनासा को चाकू से प्राण घातक चोट पहुंचाई कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 199/26 धारा 109, 296(B), 115(2), 351(3), 118(1) BNS का अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कायम कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे से फुटेज एवं तकनिकी साक्ष कि सहायता से आरोपी कि पहचान कर तीन आरोपी एवं दो अपचारी के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कि गई थी घटना का मुख्य आरोपी रोहित बंजारा को आज गिरफ्तार कर एक लोहे का चाकू बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!