ताज़ा ख़बरें

बड़ोद 3 अगस्त दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर बड़ौद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जश्न, उप चुनाव प्रभारी लखन सेन ने बांटी मिठाईl

बडौद आगर मालवा से संजय जैन की रिपोर्ट

बड़ोद 3 अगस्त
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर बड़ौद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जश्न, उप चुनाव प्रभारी लखन सेन ने बांटी मिठाईl
बड़ौद ( आगर ) दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत की घोषणा होते ही नगर के गांधी चौक मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर दतिया उप चुनाव प्रभारी लखन सेन ने कहा कि दतिया की जनता ने लोकतंत्र और जनहित की राजनीति पर विश्वास जताया है। उन्होंने इस जीत को कांग्रेस की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।
जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाए और कहा कि यह जीत आगामी चुनावों के लिए भी पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाली है। जीत को लेकर कांग्रेस प्रदेश महासचिव नेमिचंद जैन ने बताया कि कांग्रेस की जीत सच्चाई की जीत है प्रदेश में नीट पेपर लीक मामले में जनता ने अपना गुस्सा व्यक्त किया है इस जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया हें 2028 में पूरे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी कार्यक्रम में नगर के प्रकाश शर्मा, जितेन्द्र मकवाना, इरशाद मंसूरी, किशोर शर्मा, राजेन्द्र सिंह राजपूत,आयुष जैन ,चिनू जैन,भुरु पटेल, अशोक परमार जितेन्द्र राव, गोवर्धन लाल,सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!