
*सद्भावना मंच द्वारा स्टेट प्रेस क्लब म प्र सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित।*
खंडवा, स्टेट प्रेस क्लब म प्र अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल के मार्गदर्शन में संभागीय स्तर पर “द जर्नी ऑफ़ ए जर्नलिस्ट” के तहत खंडवा बुरहानपुर खरगोन बड़वानी चार जिलों के पत्रकारों का पत्रकारिता के गुर एवं मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित की गई है। स्टेट प्रेस क्लब उपाध्यक्ष प्रमोद जैन ने बताया कार्यशाला 4 अगस्त को 11:00 से 3:00 तक वृंदावन गार्डन खंडवा में होगी। वरिष्ठ पत्रकार राजेश रैना तथा तृप्ति श्रीवास्तव संबोधित कर मार्गदर्शन देंगे। साथ ही सद्भावना मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन ने बताया 4 अगस्त को 4:00 बजे स्टेट प्रेस क्लब एवं अभिनव कला समाज अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल तथा सदस्यों का संगीतमय सम्मान समारोह मंच कार्यालय हाल में होगा।










