
मंडी शुल्क में 0.5% वृद्धि के विरोध में व्यापार एवं उद्योग कांग्रेस ने मंडी सचिव को सौंपा ज्ञापन
खंडवा/
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कृषि उपज मंडी शुल्क को 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 1.5 प्रतिशत किए जाने के विरोध में व्यापार एवं उद्योग कांग्रेस, खंडवा (शहर) द्वारा मंगलवार को पुरानी अनाज मंडी, जलेबी चौक स्थित मंडी कार्यालय में मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपा गया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से मंडी शुल्क में की गई *0.5 प्रतिशत वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की गई। व्यापारियों ने कहा कि मंडी शुल्क बढ़ने से व्यापार की लागत बढ़ेगी तथा मध्यप्रदेश की मंडियों की पड़ोसी राज्यों की मंडियों से प्रतिस्पर्धा प्रभावित हो सकती है। इसका अप्रत्यक्ष प्रभाव किसानों और आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ने की संभावना है।
इस अवसर पर व्यापार एवं उद्योग कांग्रेस, खंडवा (शहर) के अध्यक्ष संदीप सोनी ने कहा कि व्यापारियों और उद्योग जगत से जुड़े विषयों को संगठित रूप से शासन-प्रशासन के समक्ष रखना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह संगठन का पहला सामूहिक कार्यक्रमहै और व्यापारियों की सहभागिता के साथ इसकी एक सकारात्मक शुरुआत हुई है।
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा रघुवंशी एवं नेता प्रतिपक्ष श्री मुल्लू राठौर भी उपस्थित रहे और उन्होंने व्यापारियों की मांग का समर्थन किया। इस दौरान देश का कल्चर—एग्रीकल्चर का नारा भी दिया गया।
प्रेमांशु जैन ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि मंडी शुल्क की बढ़ी हुई दर को वापस लेकर पूर्व व्यवस्था बहाल की जाए तथा किसानों, व्यापारियों एवं आम उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए शासन स्तर पर उचित निर्णय लिया जाए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी,राजेश जैन,विशाल जैन,मुल्लू राठौर,गगन नागर, अश्विन जैन, धना जी जाधव, नशीर खान, राजेंद्र घीया, सुनील दिलावरे, वकील जी, सफीक सिद्दीकी, मयंक पाराशर, तुषार राज, शैलेंद्र वर्मा, नवनाथ महानूर, योगेश जांगिड़, , राजकुमार जैन, राजेंद्र भैया, राम वर्मा, अरविंद वर्मा ,अरविंद कसेरा सहित अन्य व्यापारी साथी उपस्थित रहे।











