
सैयद इशाक अली डिंडोरी।
डिंडोरी, [02/26]: शहर के मुख्य मार्ग पर हाल ही में बनाए जा रहे डिवाइडरों ने प्रशासन और निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों का आरोप है कि डिवाइडर के निर्माण में न केवल मानकों की अनदेखी की गई है, बल्कि घटिया निर्माण सामग्री का भी धड़ल्ले से उपयोग हो रहा हे है।
मुख्य समस्याएं: क्या है जमीन पर स्थिति? निर्माण के दौरान ना उसमें पानी से तराई की जा रही है जिससे उसकी मजबूती कायम रहे और लंबे समय तक चल सके और ना ही उसको सही तरीके से बांधा गया है जिसके कारण बना हुआ स्ट्रक्चर टूट गया हे ।







