ताज़ा ख़बरें

कर्मवीर विद्यापीठ एवं पत्रकारों ने महात्मा गांधी एवं माखन दादा की पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

खास खबर

कर्मवीर विद्यापीठ एवं पत्रकारों ने महात्मा गांधी एवं माखन दादा की पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

खंडवा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और महान साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी , पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन खंडवा के शासकीय कन्या महाविद्यालय में किया गया। समाजसेवी व पत्रकार सुनील जैन ने बताया इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार और कर्मवीर विद्यापीठ एवं जीडीसी महाविद्यालय परिवार के स्टाफ सहित छात्रों उपस्थित होकर देश की इन दो महान विभूतियों को नमन किया। ​कार्यक्रम की शुरुआत में महात्मा गांधी और माखनलाल चतुर्वेदी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सभा को संबोधित करते हुए समाज सेवी और पत्रकार सुनील जैन ने कहा, “आज का दिन हमें सत्य, अहिंसा और राष्ट्रवाद के उन महान आदर्शों की याद दिलाता है जिनके लिए बापू और दादा ने अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। जहाँ गांधी जी ने अहिंसा के मार्ग से देश को नई दिशा दी, वहीं माखनलाल जी ने अपनी लेखनी से स्वतंत्रता की ज्वाला को प्रज्वलित रखा।” खासकर पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की पुष्प की अभिलाषा कविता आज भी हमें देशभक्ति के भाव से विभोर कर देती है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार और माखनलाल चतुर्वेदी उपाधि धारक पत्रकार संघ के अध्यक्ष निशात सिद्दीकी ने कहा की खंडवा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महापुरुषों की पावन नगरी है। खंडवा को तीन दादाओ की नगरी भी कहा जाता है, श्री धूनी वाले दादाजी , पंडित माखनलाल चतुर्वेदी और हम सब के हरफनमौला कलाकार किशोर दा के नाम से खंडवा को पहचाना जाता है। खंडवा में किशोर दा की स्मृति में ऑडिटोरियम और समाधि बनाई गई है। वहीं अब बड़े संघर्ष के बाद श्री दादाजी धूनीवाले के भव्य मंदिर का निर्माण भी शुरू हो गया है। लेकिन अब भी माखन दादा के नाम से संचालित पत्रकारिता विश्वविद्यालय के विस्तार परिसर को किराए के भवन में संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने उपाधि धारक पत्रकार संघ और खंडवा के समस्त पत्रकारों की ओर से यह मांग की है कि जल्द ही शासन और विश्वविद्यालय मिलकर जमीन आवंटन की प्रक्रिया को पूर्ण करें और खंडवा में पत्रकारिता के कोर्स को पुन शुरू किया जाए । उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के पितृपुरुष के नाम से संचालित किए जाने वाले कर्मवीर विद्यापीठ में पत्रकारिता का कोर्स संचालित नहीं किया जाना माखन दादा की आत्मा को भी दुख पहुंचने जैसा है।समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि गांधी जी माखन दादा के पुण्य स्मरण के अवसर पर खंडवा के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद सिन्हा, अमित जायसवाल, प्रवीण दुबे प्रवक्ता सुनील जैन नितिन झवर, समाज सेवी नारायण बाहेती, कर्मवीर विद्यापीठ के प्रभारी मनोज निवारिया, राजेंद्र परसाई, ओमप्रकाश चौरे सहित समस्त पत्रकार और पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्रों ने मिलकर दोनों ही महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!