ताज़ा ख़बरें

गेहूं उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन 7 फरवरी से 7 मार्च तक होगा

खास खबर

गेहूं उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन 7 फरवरी से 7 मार्च तक होगा

खण्डवा//रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए कृषक पंजीयन का कार्य ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से 7 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक होगा। प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्री दिनेश सावले ने बताया कि इस वर्ष वन अधिकार पट्टाधारी एवं सिकमी किसानों के लिए शासन के निर्देश आए हैं कि वनाधिकारी पट्टाधारी किसानों को वन पट्टा एवं सिकमी व बटाईदार किसानों को सिकमी व बटाई अनुबंध दिनांक 2 फरवरी 2026 से पूर्व की अवधि का पंजीकृत होने पर ही मान्य किया जाएगा। अतः सभी किसानों को सूचित किया गया है कि वे अपने पट्टे या अनुबंध 2 फरवरी 2026 से पूर्व आवश्यक रूप से पंजीकृत करा लें। इस निर्धारित तिथि के बाद के अनुबंध या पट्टे मान्य नहीं किये जाएंगे तथा ऐसे किसानों का पंजीयन किया जाना संभव नहीं होगा।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!