जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 88 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
अवैध शराब प्रकरण मे 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
20 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 12 जनवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 11.01.2026 को कुल 01 स्थाई, 06 जमानती वारंट 19 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 11.01.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना थाना पिपलोद के आरोपी श्रीराम पिता दगडु कोरकु निवासी ग्राम जलकुंवा के कब्जे से अवैध 07 लीटर किमती 700 रुपये की जप्त की गई। आरोपी सुनिल पिता मिश्रीलाल जाति कोरकु निवासी पिपल्याकला के कब्जे से अवैध 07 लीटर कीमती 1050/-रुपये की जप्त की गई। उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक आयोजित सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” थीम पर “राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह” जनवरी 2026 में प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 11.01.2026 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 88 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 59600/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 11.01.2026 को कुल 20 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 08 प्रकरणों मे 09 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 07 प्रकरणों मे 07 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 03 प्रकरणों मे 04 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 09 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,503 1 minute read









