ताज़ा ख़बरें

जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 61 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

खास ख़बर

जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 61 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
अवैध शराब प्रकरण मे 05 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
20 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 11 जनवरी 2026
अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 10.01.2026 को कुल 13 गिरफ़्तारी, 15 स्थाई, 33 जमानती वारंट 81 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 10.01.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना थाना मोघट रोड के आरोपीयो 1 आकाश पिता गुलाबराय पंजाबी उम्र 29 साल निवासी गली नंबर 03 सिंधी कालोनी थाना मोघट रोड खंडवा, 2 भानुप्रताप पिता जगतराम गंगवानी उम्र 32 साल निवासी सिंधी कालोनी थाना मोघट रोड खंडवा व 3 कोशल पिता धरमदास नतानी उम्र 27 साल निवासी गली नंबर 06 सिंधी कालोनी थाना मोघट रोड खंडवा के कब्जे से अवैध शराब मात्रा 160.2 लीटर कीमती 141906/-रूपये की एवं सफेद रंग की स्वीफट डिजायर कार जिसका चेचिस नंबर MA3EJKD1S00B68065*HJ एवं इंजन नंबर K12MN2245102 की कीमती करीबन 3 लाख रूपये की तथा बजाज कंपनी की 150 सीसी पल्सर मोटर सायकल क्रमांक एमपी 12 जेडएच 6117 की कीमती करीबन 1 लाख रूपये की जप्त की गई है| उक्त तीनो आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 10.01.2026 को थाना पिपलोद की आरोपिया बसंतीबाई पति विजय जाति बंजारा उम्र 40 साल निवासी फुलगांव के कब्जे से 6 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुवा शराब जप्त किया गया। थाना खालवा के आरोपी राम पिता कालू जाति कोरकू उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम रोशनी के कब्जे से देसी प्लेन शराब के 10 क्वार्टर, बॉम्बे व्हिस्की के 05 क्वार्टर, रॉयल स्पेशल व्हिस्की के 10 क्वार्टर, बॉम्बे व्हिस्की के 9 कार्टर, कीमती 2350/-रूपए की जप्त की गई। उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक आयोजित सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” थीम पर “राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह” जनवरी 2026 में प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 10.01.2026 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 61 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 22600/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 10.01.2026 को कुल 20 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 11 प्रकरणों मे 16 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 03 प्रकरणों मे 05 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 17 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!