
पूरी तरह हिंदुस्तान की भाषा हिंदी बनी रहे, ,,सुनील चौरे,,
हिंदी दिवस पर हुआ गोष्ठी का आयोजन।
खंडवा। मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला इकाई खंडवा द्वारा अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस के उपलक्ष में नीलम बजाज के निवास स्थान पर डॉक्टर जगदीश चंद्र चौरे की अध्यक्षता में राजेंद्र कुमार उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य में तथा गांधी प्रसाद गढ़ले के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि हिंदी दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सिंधी समाज के नवीन अध्यक्ष मीठाराम पिंजवानी भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का शाल श्रीफल एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया। प्रारंभ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। पश्चात नीलम बजाज द्वारा सरस्वती वंदना की गई। अतिथियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस के उपलक्ष में अपने-अपने विचार प्रकट कर भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी बने इस पर जोर दिया गया। इस अवसर पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सर्वश्री सुनील चौरे उपमन्यु ने कहा कि मैं हिंदी, मैं हिंदी भारतीय संस्कृति की संवाहक हूं, हिंदुस्तान में हिंदी का प्रचलन प्रमुखता से बना रहे इसकी चिंता में हम सबको करना है। आयोजित कार्यक्रम में मंगलाचौरे, देवेंद्र जैन, सुरेंद्र गीते, तारकेश्वर चौरे, गौरव गावशिन्दे, कविता विश्वकर्मा, अनुराधा साँड़ले, ओम चौरे, समाजसेवी सुनील जैन नानक बजाज, राजमाला आर्य, जयश्री तिवारी, महेश मूलचंदानी, वर्षा उपाध्याय आदि ने उपस्थित होकर काव्य पाठ किया ।कार्यक्रम का सफल संचालन देवेन्द्र जैन एवं मंगला चोरे ने किया । आभार सचिव देवेन्द्र जैन ने माना।








