

रिपोर्टर= भव्य जैन
झाबुआ। बुरहानी गार्ड झाबुआ द्वारा लोक विज्ञान केंद्र, गोधरा के सहयोग से एक महत्वपूर्ण सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झाबुआ की बोहरा मस्जिद में आयोजित हुआ, जिसमें कुल 24 सदस्यों को सीपीआर की व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान की गई।
कार्यक्रम जनाब अमिल साहब हुसैन खुमूसी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में बुरहानी गार्ड के प्रमुख सदस्य बुरहान बगीचावाला, मुस्तुफा डिपोटी, मूला मुर्तुजा, काइद मोगरवाला, मोहम्मद खेड़ी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर झाबुआ कप्तान ऑन अली ने अपने उद्बोधन में कहा कि सैयदना साहब के कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए यह प्रशिक्षण भविष्य में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि सीपीआर जैसे जीवन रक्षक प्रशिक्षण से संकट की घड़ी में कीमती जान बचाई जा सकती है, इसलिए ऐसे कार्यक्रम समाज के लिए बहुत आवश्यक हैं।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।







