
पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा का खंडवा जिले का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न

वार्षिक निरीक्षण के दूसरे दिन पुलिस लाइन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया गया निरीक्षण
खंडवा, 27 दिसम्बर 2025
पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा खंडवा जिले के वार्षिक निरीक्षण हेतु दो दिवसीय दौरे पर आए हुए थे। वार्षिक निरीक्षण के प्रथम दिन दिनांक 26.12.25 को खंडवा शहर के थाना कोतवाली एवं नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
वार्षिक निरीक्षण के दूसरे दिन दिनांक 27.12.25 को पुलिस लाइन खंडवा पहुंचकर परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारनेकर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (मूँदी) श्री मनोहर सिंह गवली, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (हरसूद) श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) श्री महेश दुबे एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री अनिल कुमार राय सहित जिले के 105 अराजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। परेड कमांडर थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेंद्र सिंह परिहार एवं सहायक परेड कमांडर सूबेदार धरम सिंह जामोद रहे।पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा परेड निरीक्षण के दौरान अच्छे टर्न आउट वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरुष्कृत किया गया। परेड निरीक्षण के पश्चात बलवा परेड करवायी गई, पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा बलवा परेड के प्रदर्शन की सराहना की गई तथा कानून व्यवस्था के समय आने वाली व्यावहारिक समस्याओ के बारे मे सभी थाना प्रभारियों को समझाइस दी गई।
जिले के सभी शासकीय पुलिस वाहनों का निरीक्षण करते हुए वाहनों के सायरन, इंडिकेटर, बलवा सामग्री, टियर गैस, टूल किट आदि को चेक किया गया एवं चालकों से टियर गैस गन चलवायी गई। जिसमे अच्छा प्रदर्शन करने वाले वाहन चालकों को पुरुष्कृत किया गया। वाहन शाखा प्रभारी सूबेदार ज्योति रघुवंशी को शासकीय वाहनों को समय पर सर्विसिंग एवं बेहतर रख रखाव हेतु निर्देश दिए गए।
रक्षित निरीक्षक कार्यालय मे पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय को गार्ड कमांडर उप निरीक्षक जितेंद्र सिंगारे के द्वारा 1-2-8 बल के साथ सलामी दी गई, अच्छी कमांड एवं अच्छे टर्नआउट वाले कर्मचारियों को ईनाम दिया गया। पुलिस लाइन में पुलिस उपमहानिरीक्षक खरगोन द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसके पश्चात पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे जिले के 200 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याये एवं सुझाव सुने गये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिला बल खंडवा के कार्यों का परिचय दिया गया एवं पूरे वर्ष मे हुई गतिविधियों का संक्षेप मे वर्णन किया गया तथा बताया गया कि पुलिस कर्मचारियों एवं परिजनों के वेलफेयर हेतु हेल्थ चेकअप कराया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय ने अपने सम्बोधन मे पुलिस अधीक्षक खंडवा के कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि श्री मनोज कुमार राय एक अनुभवी अधिकारी हैं, हमे इस बात का गर्व करना चाहिए कि जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। अपने स्वास्थ का ध्यान रखें व फिजिकल एक्टिविटी अवश्य करें तथा हार्टफुलनेस के ध्यान कार्यक्रम को नियमित रूप से अनुसरण करे।
इसके पश्चात पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर सभी शाखाओ के कार्यों का निरीक्षण किया गया, कार्य गुणवत्तापूर्ण पाया गया। कार्य मे उत्तरोत्तर उत्कृष्टता लाने हेतु मार्ग दर्शन दिया गया।












