ताज़ा ख़बरें

सांसद खेल महोत्सव में स्कूली छात्र-छात्राएं उत्साह से भाग लेकर अपनी खेल कला प्रदर्शित कर रहे हैं।

मोतीलाल नेहरू स्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता।

सांसद खेल महोत्सव में स्कूली छात्र-छात्राएं उत्साह से भाग लेकर अपनी खेल कला प्रदर्शित कर रहे हैं।

मोतीलाल नेहरू स्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता।

खंडवा। इन दिनों सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के मार्गदर्शन में पूरे लोकसभा की आठो विधानसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत गांव नगर ओर शहर में 10 प्रकार के खेल खिलाड़ी खेल रहे हैं। विजेता टीमों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जा रहे हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र में चल रहे खेल महोत्सव को लेकर युवा खिलाड़ियों में काफी उत्साह है और अपनी खेल कला का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। शनिवार को मोतीलाल नेहरू स्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय कल्यानगंज में कबड्डी और खोखो मैच की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। खेल महोत्सव के खंडवा विधानसभा प्रभारी दिनेश पालीवाल ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत मोतीलाल नेहरू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे हायर सेकेंडरी स्कूल कोरगला, हायर सेकेंडरी स्कूल बोरगांव बुजुर्ग , हायर सेकेंडरी स्कूल पांजरिया, हाई स्कूल पदम नगर ,उत्कृष्ट स्कूल खंडवा और नेहरू स्कूल ने भाग लिया l हाई स्कूल एवं हाई सेकेंडरी स्तर पर बालक वर्ग में मोतीलाल नेहरू स्कूल विजेता रही। वहीं बालिका वर्ग में हाई स्कूल स्तर पर हायर सेकेंडरी स्कूल पांजरिया और हायर सेकेंडरी स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा विजेता रही। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शनिवार को ही सरस्वती शिशु मंदिर कल्याणगंज विद्यालय में महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय , नेहरू स्कूल, हायर सेकेंडरी पांझरिया स्कूल सहित बालिकाओं की दस टीम और बालकों की छह टीमों ने सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत खो खो ,कबड्डी की टीमो ने प्रतियोगिता में भाग लिया । उत्कृष्ट विद्यालय एवं सरस्वती शिशु मंदिर कल्यानगंज विद्यालय के टीमों ने जीत हासिल की। आयोजित खेल प्रतियोगिता में विधानसभा के प्रभारी दिनेश पालीवाल हरीश कोटवाले, प्रवक्ता सुनील जैन, प्रदीप यादव, सागर आरतानी, दीप सिंह झाला स्कूल विद्यालय के प्राचार्य शिक्षकगण एवं खेल अधिकारी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!