
खंडवा। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रिजगांव में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर निर्माणाधीन हनुमान जी महाराज मंदिर का निरीक्षण किया
एवं हनुमान जी महाराज के दर्शन-पूजन कर ग्रामवासियों को संबोधित किया।
इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को दी तथा निर्माणाधीन हनुमान मंदिर हेतु 2 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही ग्रामवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
कार्यक्रम के दौरान महापौर अमृता यादव, अमर यादव, हरीश सेन, गोपाल तोमर, राजेंद्र झाला, सरपंच राहुल मंदवाल, शंकर जादम, जयनारायण खरे, सेठू दादा, शंकर कुशवाह, गजेंद्र तोमर, दुर्गेश शर्मा, नरेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।









