
*चाय की चुस्कियो के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस*
खंडवा सद्भावना मंच द्वारा अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर सदस्यों ने चाय के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया कि चाय आपसी संबंधों को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। चाय पर चर्चा करके लोग अपने आपसी मतभेद सुलझा लेते हैं। मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया इस अवसर पर संस्थापक प्रमुख जैन ने कहा चाय पर चर्चा से राजनीतिक मसले भी हल हो जाते हैं। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अंतर्राष्ट्रीय मसले सुलझाने के लिए अक्सर विदेशी राष्ट्राध्यक्षों से चाय पर चर्चा करते रहते हैं। इस इस अवसर संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, सुरेंद्र गीते देवेंद्र जैन डॉ जगदीश चौरे डॉ एम एम कुरैशी राधेश्याम शाक्य निर्मल मंगवानी कमल नागपाल संतोष सोनी योगेश गुजराती अशोक जैन सुभाष मीणा चर्चा करते हुए चाय की चुस्कियों के साथ मंच सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया








