ताज़ा ख़बरें

गंगा दशहरा पर सिद्धिपूरम में उमडेगा आस्था का सैलाब,

खास खबर

गंगा दशहरा पर सिद्धिपूरम में उमडेगा आस्था का सैलाब,

आज महाआरती के साथ गूंजेगा हर-हर गंगे, होगा भंडारा।

खंडवा। भंडारिया रोड स्थित सिद्धिपूरम कॉलोनी का गंगा मंदिर मैं मंगलवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर आस्था और भक्ति के रंग में सराबोर रहने वाला है। पूरे परिसर को फूलों, रोशनी और धार्मिक सजावट से सजाया गया है, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि गंगा दशमी दशहरा हिंदुओं का पवित्र त्यौहार है, प्रतिवर्ष ज्येष्ठ शुक्ल की दशमी पर मनाया जाता है, इस दिन मां गंगा का स्वर्ग से धरती पर अवतरण हुआ था। गंगा स्नान करने से व्यक्ति के 10 प्रकार के पाप धुल जाते हैं, और पुण्य की प्राप्ति होती है,
धार्मिक मान्यता के अनुसार राजा भागीरथ ने अपने पूर्वजों की आत्म शांति एवं मोक्ष के लिए कठोर तपस्या की थी इस तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थी, गंगा स्नान का बड़ा पवित्र महत्व है, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जिला मुख्यालय खंडवा में एकमात्र गंगा मंदिर भंडारिया रोड सिध्दीपुरम कॉलोनी में स्थित हैं। गंगा दशहरा के दिन माता गंगा की प्रतिमा का अभिषेक श्रंगार के साथ धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होगें, मंगलवार शाम 6:00 बजे से विशाल भंडारे की शुरुआत होगी, जिसमें देर रात 12 बजे तक श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी। आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है। मंदिर परिसर में सेवा कार्यों के लिए स्वयंसेवकों की टीमें भी तैनात की गई हैं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शाम 8 बजे होने वाली गंगा जी की भव्य महाआरती होगी। इस दौरान दीपों की रोशनी, मंत्रोच्चार और घंटियों की ध्वनि से पूरा वातावरण दिव्यता से भर जाएगा। श्रद्धालु “हर-हर गंगे” के जयकारों के साथ आरती में सहभागिता करेंगे।
आयोजन की जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद अर्चना बलराम वर्मा ने बताया कि यह पर्व प्रतिवर्ष परंपरागत रूप से श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि आस्था, सेवा और समर्पण का प्रतीक है।
स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों के सहयोग से इस वर्ष आयोजन को और अधिक भव्य स्वरूप दिया गया है। मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
सिद्धिपूरम कॉलोनी का यह गंगा मंदिर क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां हर वर्ष गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!