पुलिस अधीक्षक द्वारा मॉडल स्कूल गुड़ी मे बच्चों को मुस्कान अभियान के तहत किया गया जागरूक

खंडवा पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों मे चलाया गया विशेष
मुस्कान जन जागरूकता अभियान
“मुस्कान जन जागरूकता अभियान” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु थाना एवं चौकी क्षेत्रांतर्गत कार्यक्रम का किया गया आयोजन
खंडवा, 29 नवंबर 2025
दिनांक 29.11.2025 को पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे दिनांक 01.11.2025 से 30.11.2025 तक नाबालिग बालिकाओं पर घटित अपराध की रोकथाम के लिए “मुस्कान जन जागरूकता अभियान” के अंतर्गत जिले मे पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक शाला गुड़ी में स्कूली बच्चों को गुड-टच, बेड-टच, महिला संबंधी अपराध, नशीले पदार्थो का सेवन, साइबर अपराध जिसमें अश्लील चित्रण वीडियो फोटो के द्वारा ब्लैकमेलिंग एवं उनसे होने वाले दुष्परिणाम, बाल विवाह, बाल अपराध, बाल बंधवा मजदूर, 1090 महिला अपराध, 1930 साइबर अपराध, 1098 चाईल्ड हेल्प लाईन, डायल 112, दहेज प्रताड़ना पास्को एक्ट, भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत बालक बालिकाओं के क्रिया कलापों, पुलिस हेल्पलाइन नंबर के बारे में एवं सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी पूर्वक करने के लिए बताया गया| अपराधियों द्वारा बच्चों को पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी बच्चों की सुरक्षा से संबंधित मूवी, वीडियो क्लिपिंग दिखा कर सावधान रहने की समझाइए दी गई। बच्चों के साथ अपराधियों द्वारा आज के समय में लालच, प्रलोभन देकर ले जाने पर घटित होने वाले अपराधों के बारे में बताया।
शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक शाला गुड़ी में, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सिंगोट में एवं केंद्रीय विद्यालय खंडवा मे बालक, बालिकाओं से संवाद करते हुये उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान द्वारा अनुशासन, स्वास्थ, कैरियर पर फोकस करने की जानकारी दी, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुलोचना गहलोद द्वारा बच्चों को पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी बच्चों की सुरक्षा से संबंधित मूवी की जानकारी दी, मुस्कान अभियान की जानकारी दी, यातायात नियम, हेलमेट पहनने, साइबर सुरक्षा के बारे में बताया। उक्त प्रोग्राम में थाना प्रभारी पिपलोद निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ पांडे व उनकी टीम लगभग 800 बच्चों मौजूद रहे।
इसी क्रम मे दिनांक 29.11.2025 को जिले के समस्त थानों मे मुस्कान जन जागरूकता अभियान को लेकर अलग अलग थाना क्षेत्र के स्कूलों एवं कालेजों के छात्रों को जागरूक किया गया| थाना पंधाना कस्बा क्षेत्र में कृष्ण एकेडमी , चौकी बीड क्षेत्र अंतर्गत शासकीय नवीन माध्यमिक शा. सोमगाव मे, थाना पिपलोद क्षेत्र में ग्राम सिंगोट के हायर सेकेंडरी स्कूल में पुलिस द्वारा छात्र छात्राओ को जानकारी देकर जागरूक किया गया| जिसके तहत बालक एवं बालिकाओं से चर्चा करते हुए उनको जागरूक रहने, सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी पूर्वक करने व किसी लालच में नहीं आने की समझाइश दी गई| साथ ही कानून की जानकारी देकर पुलिस 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 1090 व अन्य पुलिस हेल्पलाइन नंबर शेयर कर उपयोग करने का तरीका बता कर गुड-टच बैड-टच के बारे में चर्चा की गई| कार्यक्रम के दौरान बालक बालिका एवं स्कूल स्टाफ मौजूद रहा|











