
महासमुंद बरगद के निचे सजी चौपाल,मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से पुछा – योजनाओं का लाभ मिल रहा या नही

भुवनेश्वर यादव:- महासमुंद (त्रिलोक न्यूज)
सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महासमुंद जिले के बागबाहरा विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम कमरौद पहुंचे ।मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर मे उतरा, जहां जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्रीके साथ प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह एवं विशेष सचिव रजत बंसल भी मौजूद रहे। हेलीपेड पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा विधायक, येतराम साहू, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर, अलका चंद्राकर, सहित कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। ग्राम पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा मंदिर मे पूजा – अर्चना की। इसके बाद बरगद के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर ग्रामीणों के साथ आत्मीय चौपाल लगाई। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से पुछा कि उन्हे राशन बिजली प्रधानमंत्री आवास और महतारी वंदन योजना का लाभ नियमित रूप से मिल रहा या नही। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है।मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश मे अब तक 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए जा चुके है, तथा लगातार गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने बिजली बिल समाधान योजना की जानकारी देते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को विभाग मे पंजीयन कराना होगा। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपने अनुभव साझा कराए। ग्राम की लता सहिस ने बताया की उन्हे पक्का मकान महतारी वंदन योजना और गैस सिलेंडर का लाभ मिला है। वही परी साहू ने बताया कि वह विहान योजना से जुड़कर “लखपति दीदी ” बनी है। और फैंसी व किराना दुकान संचालित कर रही है। ग्रामीण मधु साहू ने मछली पालन के लिये पानी की समस्या बताई, जिस पर मुख्यमंत्री ने सोलर बोर सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही।मोहन कुलदीप ने बताया कि दिसंबर 2025 मे सोलर पैनल लगवाया, जिससे पहले आनेवाला 3500 रुपये का बिजली बिल अब शून्य हो गया है। तथा उन्हें 1.08 लाख रूपये की सब्सिडी मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही ऑनलाइन शिकायत समाधान प्रणाली और टोल फ्री नंबर शुरू करने जा रही है। जिससे लोग घर बैठे अपनी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर अटल डिजिटल सेवा केंद्रों के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। और प्रदेश मे लगभग 6000 केन्द्र खोले जा चुके है।
*महिलाओं के लिए भवन, मुक्ति धाम और 4 किमी सड़क निर्माण की घोषणा*
मुख्यमंत्री ने सिचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि सिरपुर बैराज और सीकासेर से कोडार परियोजना जिले के लिए जीवनदायिनी साबित होगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पांचवीं कक्षा के छात्र पूर्वास साहू के साथ सैल्फी ली और तीन दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल भी वितरित की






