बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल
ठेले पर स्कूटी रख टांगे की सवारी कर किया अनूठा प्रदर्शन
मोदी तेरे राज में ,महंगाई डायन खायत जात है के लगाए नारे
खंडवा/
बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।सोमवार को शाम 6 बजे गांधी भवन से निकलकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनूठे तरीके से प्रदर्शन करते हुए स्कूटी को ठेले पर रखकर तथा टांगे की सवारी कर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। रैली गांधी भवन से निकलकर केवलराम पेट्रोल पंप, बॉम्बे बाजार होते हुए घंटाघर पर पहुची, जहां पर कांग्रेसजन ने जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “मोदी तेरे राज में, महंगाई डायन खायत जात है” जैसे नारे लगाए और बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि महंगाई के कारण मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने सरकार से पेट्रोल-डीजल एवं घरेलू गैस के दाम कम करने की मांग की।
श्री रघुवंशी ने कहा कि देश की तीन तेल कंपनियां जो 90% डोमेस्टिक रिटेल मार्केट को कंट्रोल करती हैं, उन सबकी चौथी तिमाही के कंबाइंड नेट प्रॉफिट में 41% का उछाल आया है।सरकार जिस वैश्विक संकट का हवाला दे रहे हैं, उस दौरान इन कंपनियों का कंबाइंड मुनाफा 19,470 करोड़ रुपए है।सच यही है कि नरेंद्र मोदी जी जनता की जेब काटकर अपने मित्रों की तिजोरी भर रहे हैं, इसलिए बार-बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।जब दूसरे देशों में पेट्रोल-डीजल पर जनता को राहत दी जा रही है, ऐसे में 43 लाख करोड़ रुपए वसूलने के बाद भी नरेंद्र मोदी महंगाई बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ रहे हैं।
नरेंद्र मोदी कुछ दिन पहले चुनावी रैली में कह रहे थे- देश में तेल का कोई संकट नहीं है, कोई महंगाई नहीं बढ़ेगी।
अमित शाह भी यही राग अलाप रहे थे और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी कह रहे थे कि हमारे तेल भंडार भरे हुए हैं। कोई संकट नहीं है।नरेंद्र मोदी से सवाल है- अगर सब चंगा सी है तो.. तो हमारे सवाल है अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत घटने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल क्यों महंगा हो रहा है?बीते 11 दिन में पेट्रोल के दाम 8 रुपए और डीजल के दाम 7.80 रुपए क्यों बढ़ाए?एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर जो 43 लाख करोड़ रुपए जनता से वसूला गया था, उस वसूली से देश की जनता को आर्थिक संकट में राहत क्यों नहीं दी जा रही है?
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों के कारण आम आदमी का वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। इसी को दर्शाने के लिए स्कूटी को ठेले पर रखकर टांगे की सवारी निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “मोदी तेरे राज में, महंगाई डायन खायत जात है” जैसे नारे लगाए और केंद्र सरकार की नीतियों को महंगाई के लिए जिम्मेदार बताया।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रसोई गैस, खाद्य सामग्री, पेट्रोल-डीजल सहित रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण लगाने और आम लोगों को राहत देने की मांग की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर प्रतिभा रघुवंशी, हेमलता पालीवाल ,यज्ञवती वर्मा, रूपा कासडे,नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर, सुनील सकरगाए, विकास व्यास, मनोज मंडलोई,राजू सुनगत,देवेंद्र जैन ,इमरान गौरी, विशाल जैन, मोहन ढाकसे, तारिक बबलू पटेल, दिव्यांश ओझा,प्रेमांशु जैन ,आसीम पटेल,अकरम जाटू,अहमद पटेल, डॉ शरद हरणे,विनोद यादव,अय्यूब लाला, राम वर्मा,असलम गौरी, मोइज खान, निर्मल गीते,सफीक सिद्दीकी, मेहमूद खान, मुजाहिद कुरैशी, मुन्नू बाउजी,देवेंद्र यादव,राशिद बाठिया,गुरप्रीत सिंह,नासिर खान,आलोक सिंह रावत,मनोज सोनी,अश्विन पटेल,संतोष कैथवास,संतोष द्विवेदी,फरीद भाई, दशरथ सिटोले, जगदीशचंद्र चौरे,महेंद्र बाबु,सुरेश गुरबाणी,जितेंद्र यादव,अनवर भाई, असलम शेख,वकील नीलकंठ,हन्नान खोकर,शोएब शाह,डेन्जेल संतोष दुबे,धनाजी जाधव,वीरेंद्र गौतम,सुनील पासी,मोटू लोहार,अयान पठान,मंजीत भाटिया ,हरविंदर छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं आमजन मौजूद थे।










