ताज़ा ख़बरें

खंडवा के पहलवान नीरज पटेल ने एशियन अंडर-23 चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक।

खास ख़बर

खंडवा के पहलवान नीरज पटेल ने एशियन अंडर-23 चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक।

गुरुओं की मेहनत रंग लाई, अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका खंडवा का नाम।

खंडवा। खंडवा की मिट्टी से निकले युवा पहलवान नीरज पटेल ने एशियन अंडर-23 ग्रीको-रोमन कुश्ती चैंपियनशिप के 55 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल कर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मध्य प्रदेश केसरी पूर्व विधायक स्वर्गीय हुकुमचंद यादव एवं स्वर्गीय रघुनाथ पांजरे जैसे गुरुओं द्वारा दिए गए संस्कार और प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि आज खंडवा की पहलवानी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है।
प्रतियोगिता के क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज ने तुर्कमेनिस्तान के रसूल जोरायेव को 9-0 से हराया।इसके बाद कजाकिस्तान के राऊन बेकीमोव को 4-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सेमीफाइनल में किर्गिस्तान के नुरबोलोत बेर्दिकुलोव के खिलाफ उन्हें 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि कांस्य पदक मुकाबले में नीरज ने शानदार वापसी करते हुए कजाकिस्तान के राऊन बेकीमोव को 8-0 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। इस उपलब्धि पर प्रदेश कुश्ती संघ के सचिव मंगल यादव, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे, जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन समाजसेवी सुनील जैन, रितेश गोयल, पहलवान और कुश्ती खिलाड़ियों के गुरु हीरालाल यादव, राजेंद्र पांजरे, ऋषि सोनकर, जगदीश पटेल, आसिफ खान एवं रोहित पटेल सहित खेल प्रेमियों ने नीरज को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!