ताज़ा ख़बरें

ग्राम रीझगांव में चल रहे हनुमान मंदिर निर्माण कार्य का विधायक महापौर ने किया अवलोकन।

खास खबर

ग्राम रीझगांव में चल रहे हनुमान मंदिर निर्माण कार्य का विधायक महापौर ने किया अवलोकन।

मंदिर निर्माण के लिए विधायक ने ₹2 लाख देने का दिया आश्वासन।

खंडवा। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रिझगांव में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर निर्माणाधीन हनुमान जी महाराज मंदिर का निरीक्षण किया एवं हनुमान जी महाराज के दर्शन-पूजन कर ग्रामवासियों को संबोधित किया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे  अपने निवास पर बैठकर क्षेत्र वासियों की समस्या सुनकर उनका निराकरण करती है वही विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव में घूम कर चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन एवं ग्राम वासियों की समस्या सुनकर उनका निराकरण भी करती हैं साथी क्षेत्र में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है। ग्राम रिझगांव में बन रहें मंदीर निर्माण का अवलोकन किया एवं ग्राम वासियों की मांग पर बन रहे मंदिर निर्माण के लिए ₹2लाख रुपए की राशि देने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को दी। साथ ही ग्रामवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश प्रदान किए।सुनील जैन ने बताया की कार्यक्रम के दौरान विधायक कंचन तंवे, महापौर अमृता यादव, अमर यादव, मंडल अध्यक्ष हरीश सेन, गोपाल तोमर,सुनील जैन, राजेंद्र झाला, सरपंच राहुल मंदवाल, शंकर जादम, जयनारायण खरे, सेठू दादा, शंकर कुशवाह, गजेंद्र तोमर, दुर्गेश शर्मा, नरेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!