*गैस, पेट्रोल, डीजल ने बिगाडा आम जनता का बजट*
*लोकतांत्रिक देश में अपनी आवाज उठाना भी नहीं रहा सुरक्षित*
खंडवा। पेट्रोल डीजल के लगातार बढ़ते हुए दाम से जनता को राहत नहीं मिल पा रही है इससे अन्य जरूरी खाद्य पदार्थ के दाम बढ़ेंगे जिससे आम जनता के घर का बजट बिगड़ जाएगा एक तरफ शिक्षा महंगी कर दी गई है तो वही महंगाई की मार आम जनता को परेशान करे हुए हैं। उक्त आरोप लगाते हुए शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने चुनावी वादे में महंगाई को मुद्दा बनाया था जिससे आम जनता उनकी तरफ आकर्षित होकर वोट में तब्दील हो गई थी और बीजेपी सरकार को सत्ता मिल गई। सत्ता मिलने के बाद अब वर्तमान में यही बीजेपी सरकार गैस सिलेंडर से लेकर पेट्रोल डीजल एवं खाद्य पदार्थ पर टैक्स लगाकर महंगा कर रही है। श्री भावसार ने आगे कहा कि बीजेपी सरकार के द्वारा लगातार महंगाई का तोहफा देना आम जनता के साथ धोखा है। शिवसेना मांग करती है कि जब चुनावी वादे में महंगाई को लेकर राहत देने की बात की गई थी तो वर्तमान में आम जनता को महंगाई से राहत क्यों नहीं दी जा रही है। क्यों चुने हुए जनप्रतिनिधि भी खामोश बने हुए हैं। श्री भावसार ने आगे कहा कि शहर में स्थानीय मुद्दों को लेकर भी हमेशा सुर्खियां बनी हुई रहती है पानी मांगो प्रकरण दर्ज हो जाता है, जनसुनवाई में अगर किसान अपनी बात रखें तो प्रकरण दर्ज हो जाता है। इस तरह की स्थिति से ही समझा जा सकता है कि आम जनता इस लोकतांत्रिक देश में अपनी आवाज भी नहीं उठा पा रही है, उन्हें कानून का डर बताकर डराया जा रहा है? शिवसेना इसको लेकर शीघ्र ही आम जनता की आवाज बनकर भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराएगी।










