ताज़ा ख़बरें

कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित मूल्यांकन समिति की बैठक में 127 हितग्राहियों का पीएम आवास अनुमोदित

कलेक्टर डॉक्टर संतोष कुमार देवांगन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मूल्याकंन एवं निगरानी समिति की बैठक में जिले के तीन नगरीय निकाय से प्राप्त विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) का अनुमोदन राज्य स्तरीय समिति के लिए किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत नगर पालिका परिषद गौरेला के 21 हितग्राहियों, नगर पालिका परिषद पेंड्रा के 38 हितग्राहियों एवं नगर पंचायत मरवाही के 68 हितग्राहियों का पात्रता परीक्षण कर नियमानुसार अंतिम स्वीकृति हेतु राज्य स्तरीय समिति को प्रेषित किया गया है। जल्द ही तीनों निकाय के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति मिलेगा। कलेक्टर ने बताया कि पीएम आवास 2.0 के तहत तीनों नगरीय निकायों से प्राप्त डीपीआर में कुल 127 हितग्राहियों का अनुमोदन किया गया है, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का लाभ दिया जाएगा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!