ताज़ा ख़बरें

1 दिसंबर को श्री भगवद गीता महोत्सव का होगा आयोजन।

खास खबर

1 दिसंबर को श्री भगवद गीता महोत्सव का होगा आयोजन।

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में बड़ौदा के वेदांताचार्य गिरिराज जी शास्त्री के गीता पर होंगे प्रवचन।

खंडवा।। श्रीमद् भागवत गीता महोत्सव का आयोजन 1 दिसंबर गीता जयंती के पावन अवसर पर सोमवार को दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय कल्यानगंज में आयोजित होगा। समाजसेवी व समिति सदस्य सुनील जैन ने बताया कि मार्गशीर्ष शुक्ल मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान योगिराज श्रीकृष्ण जी ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को जो उपदेश ज्ञान दिया था वह हम सनातनियों का पवित्र ग्रंथ भगवद गीता जी है, अर्थात गीता जी का प्रागट्य दिवस है। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पूर्व निमाड सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति खंडवा के तत्वावधान में 1 दिसंबर सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में श्रीमद् भगवद गीता” जी महोत्सव का आयोजन बड़ी दिव्यता के साथ वेदांताचार्य परम पूज्य श्री गिरिराज जी शास्त्री जी (बड़ोदा) के सानिध्य में उनकी ओजस्वी वाणी में प्रवचनों के साथ होगा। समिति के संयोजक आशीष चटकेले ने गीता जयंती महोत्सव पर आयोजित इस पुनीत धर्मिक कार्यक्रम में सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालु सपरिवार, ईष्ट-मित्रों सहित पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!