छत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरेंमहासमुंद

भीषण गर्मी में भी जनसेवा और भक्ति का जज्बा, ग्राम मेमरा के अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ में पहुंचे मोक्ष कुमार प्रधान 

भीषण गर्मी में भी जनसेवा और भक्ति का जज्बा, ग्राम मेमरा के अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ में पहुंचे मोक्ष कुमार प्रधान 

भीषण गर्मी में भी जनसेवा और भक्ति का जज्बा, ग्राम मेमरा के अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ में पहुंचे मोक्ष कुमार प्रधान

भुवनेश्वर यादव महासमुंद(त्रिलोक न्यूज)

महासमुंद/बसना – भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच जहां आम लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं, वहीं बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान लगातार क्षेत्र के धार्मिक, सामाजिक और जनहित कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं

 

पिथौरा ब्लॉक के ग्राम मेमरा में आयोजित भव्य अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ में पहुंचकर मोक्ष कुमार प्रधान ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में उनके पहुंचते ही ग्रामीणों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

 

मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि “धर्म और संस्कृति हमारी पहचान है। संकीर्तन और धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। जनता का आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”

 

इस दौरान युवक कांग्रेस सांकरा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद मेहेर, संतोष पटेल, मनोहर बेहरा, प्रशांत पंडा, सत्यप्रकाश साव, राजकुमार यादव, निर्मल यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीणजन मौजूद रहे। साथ ही बरडीह कीर्तन पार्टी के गुरु रोहित प्रधान, चिखली कीर्तन पार्टी के गुरु गुणनिधि वैष्णव, मेमरा कीर्तन पार्टी के गुरु रत्नाकर साहू एवं किशनपुर कीर्तन पार्टी के गुरु रमेश प्रधान जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया।

 

बसना विधानसभा में कहीं भी अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ, भागवत कथा, शिव महापुराण या रामायण पाठ का आयोजन हो, वहां मोक्ष कुमार प्रधान की सक्रिय उपस्थिति लगातार देखने को मिल रही है। यही कारण है कि सरल, सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी युवा कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान की लोकप्रियता गांव-गांव में तेजी से बढ़ रही है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि “मोक्ष कुमार प्रधान केवल राजनीति नहीं करते, बल्कि हर सुख-दुख और धार्मिक-सामाजिक आयोजन में परिवार के सदस्य की तरह शामिल होकर लोगों का दिल जीत रहे हैं।”

भीषण गर्मी में भी लगातार जनता और धर्म सेवा में जुटे मोक्ष कुमार प्रधान आज बसना विधानसभा में युवाओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!