ताज़ा ख़बरें

*झोन 06 में जुर्माना कार्रवाई सम्पन्न — कचरा फेंकने पर कड़ी कार्रवाई*

खास खबर

*झोन 06 में जुर्माना कार्रवाई सम्पन्न — कचरा फेंकने पर कड़ी कार्रवाई*

खण्डवा//झोन क्रमांक 06 में बुधवार को स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नगर निगम खंडवा द्वारा मेयर श्रीमती अमृता अमर यादव के निर्देशन में कठोर जुर्माना कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान गजानन टी स्टॉल संचालक राजू यादव द्वारा नाले में कचरा फेंकने की पुष्टि होने पर उस पर ₹5000 का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार नर्मदेव धर्मशाला परिसर में फेंके गए कचरे की जाँच में उसमें मिली पर्ची के आधार पर वैशाली डी मार्ट की पहचान की गई, जिसके विरुद्ध भी ₹5000 की जुर्माना कार्रवाई की गई। नगर निगम की यह कार्रवाई स्वच्छता मानकों को सख्ती से लागू करने एवं जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से की गई, ताकि शहर में स्वच्छ और स्वस्थ माहौल बनाए रखा जा सके।

इस संयुक्त कार्रवाई में श्री प्रकाश राजपूत, झोन प्रभारी भुवन श्रीमाली, श्री हरि दुबे, कमल धीमान, भगवान सुनगत, मोहन गाढे, धर्मदास तेजी सहित निगम की टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। नगर निगम ने अपील की है कि नागरिक कचरे का निर्धारित स्थान पर ही निष्पादन करें, अन्यथा आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!