गणना पत्रकों के डिजिटाइजेशन कार्य की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में
खरगोन, 17 नवंबर, 2025
📝 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
सहायक कलेक्टर श्री जामदार फरहान इरफान, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी, समस्त निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों सहित समस्त सीएमओ और जनपद सीईओ ने आज फील्ड में रहकर गणना पत्रकों के डिजिटाइजेशन की व्यक्तिगत निगरानी की। जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन दस हजार और प्रत्येक बीएलओ द्वारा प्रतिदिन 100 गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन किया जाना है, और समस्त जिला अधिकारियों को इस पुनरीक्षण कार्यों की निगरानी के लिए फील्ड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी दो दिवस में 30 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं और प्रगति की हर दो घंटे के अंतराल में समीक्षा की जा रही है।
जिले में समस्त विधानसभाओं में आज दिनांक 17.11.2025 की शाम 6 बजे की स्थिति अनुसार 14.24 प्रतिशत गणना पत्रक डिजिटाइज किए जा चुके हैं। विधानसभा क्षेत्र-183 महेश्वर ने सर्वाधिक 24.49 प्रतिशत डिजिटाइजेशन प्राप्त कर लिया है। विधानसभा में गणना पत्रकों के संग्रहण के लिए बीएलओ की मदद के लिए 3 से 4 सहायक दिए गए हैं, जो केवल डिजिटाइजेशन पर ध्यान दे रहे हैं। प्रत्येक 2 घंटे में रनर एकत्रित गणना पत्रक लाकर डिजिटाइजेशन में लगी टीम को देता है, जिससे उनकी प्रगति सर्वश्रेष्ठ है। कसरावद विधानसभा क्षेत्र-184 में 18.84 प्रतिशत, खरगोन विधानसभा क्षेत्र-185 में 15.84 प्रतिशत, भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र-181 में 11.72 प्रतिशत गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि जिले में 99.95 प्रतिशत गणना पत्रक वितरित किया जा चुके हैं, शेष मृत, अनुपस्थित, स्थाई पलायन और अनट्रेसेबल मतदाताओं के गणना पत्रको को बीएलओ ऐप पर असंग्रहीत दर्शाया गया है। 341 मतदाताओं ने अपने गणना पत्रक निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन भरे है, जिनमें सर्वाधिक 214 मतदाता खरगोन विधानसभा और 66 मतदाता बड़वाह विधानसभा से हैं।
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
5 days ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
5 days ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
5 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
5 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
5 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
5 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
5 days ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन
6 days ago
दो बाइक आमने-सामने टकराईं, 4 लोग घायल – भीषण हादसा