बिस्टान नाका तिराहे का नाम अब होगा “टंट्या मामा चौराहा”
📝 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
खरगोन 15 नवंबर 2025। जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 15 नवम्बर को शहर के बिस्टान नाका तिराहे पर क्रांतिसूर्य टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। नगरपालिका द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर पूरा देश जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है और देशभर में विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में खरगोन शहर में टंट्या मामा की प्रतिमा स्थापना कर समाज के महान क्रांतिकारक की स्मृति को नमन किया गया है। उन्होंने कहा कि आज से बिस्टान नाका तिराहे को “टंट्या मामा चौराहा” के नाम से जाना जाएगा। मुख्य वक्ता जनजातीय प्रांत प्रमुख संघ श्री कैलाश ने भगवान बिरसा मुंडा और टंट्या मामा के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी, कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल, नपा उपाध्यक्ष श्री भोलू कर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बापूसिंह परिहार, एसडीएम श्री वीरेंद्र कुमार कटारे, एसडीओपी श्री रोहित लखारे, नपा सीएमओ सुश्री कमला कोल, थाना प्रभारी बी.एल. मंडलोई सहित सहित पार्षदगण और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
3 days ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
3 days ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
3 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
3 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
3 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
3 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
3 days ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन
4 days ago
दो बाइक आमने-सामने टकराईं, 4 लोग घायल – भीषण हादसा