
मोबाइल क्लिनिक के माध्यम से हो रहा है मरीजों का मुफ्त इलाज
—
खण्डवा//धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत विकासखण्ड छैगांवमाखन के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन प्राप्त हुआ है। इस वाहन के माध्यम से विकासखण्ड छैगांवमाखन के ग्रामों में स्वास्थ्य टीम द्वारा मरीजों को उनके गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि गुरुवार को मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन में उपलब्ध चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ की 5 सदस्यीय टीम ने ग्राम झिरन्या व खजूरी पहुंचकर मरीजों की जांच व उपचार किया। मेडिकल वाहन में इलाज के उपकरण सहित मरीजों की 15 प्रकार की स्वास्थ्य जांच रैपिड किट से करने की सुविधा उपलब्घ है। उन्होंने बताया कि वाहन के माध्यम से मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श, दवा एवं जांच, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड पंजीयन, सिकल सेल व टीबी की जांच, मातृत्व स्वास्थ्य, गैर संचारी रोगों की जांच, मुख, स्तन व सर्वाइकल कैंसर, एनीमिया जांच व उपचार की सेवायें निःशुल्क दी जा रही हैं।









