ताज़ा ख़बरें

ग्राम आंवलिया में कुष्ठ रोगियों का इलाज उनके घर पर ही किया गया

खास खबर

ग्राम आंवलिया में कुष्ठ रोगियों का इलाज उनके घर पर ही किया गया

खण्डवा//गुरुवार को विकासखण्ड छैगांवमाखन के ग्राम आंवलिया स्थित कुष्ठ कॉलोनी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर कुष्ठ रोगियों के घावों की मरहम पट्टी कर उपचार किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि यह शिविर कुष्ठ मरीजों को उनके निवास पर ही निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के अभियान के तहत गुलशन कुमार फाउंडेशन ट्रस्ट एवं राष्ट्रीय सेवा भारती के सहयोग से समर्पण संस्था नई दिल्ली द्वारा आयोजित किया गया। कुष्ठ रोगियों के घावों की मरहम पट्टी के साथ साथ उनकी ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और खून की जांचें भी की गई। इस दौरान जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. पर्व तिवारी, डॉ. देव उत्कर्ष, डॉ. संतोष रानी व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेवाएं प्रदान की।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!