मोबाइल व विद्युत रिपेयरिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा
—
खण्डवा//स्टार ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान खंडवा में जिले के 18 से 50 वर्ष तक आयु वर्ग के ग्रामीण बेरोजगारों के लिये दिसम्बर में मोबाइल रिपेयरिंग एंड सर्विसेस, इलैक्ट्रिक मोटर रिवाईडिंग, घरेलू विद्युत उपकरण सेवा एवं हाउस वाइरिंग का 30 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। इस प्रशिक्षण के लिए जिले के नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजो के साथ दिनांक 1 दिसम्बर 2025 तक सांई मंदिर हरसूद नाके के पास स्थित स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान खंडवा में जमा करा सकते हैं। आवेदन के साथ आवेदक को अपना आधारकार्ड, पासपोर्ट साईज के 4 फोटो, मार्कशीट जिसमें जन्मतिथी अंकित हो, अंतिम परीक्षा पास करने की मार्कशीट, वोटर आईडी कार्ड, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, राशन कार्ड या जॉब कार्ड की छायाप्रति संलग्न करना होगी।
0 1 minute read










