ताज़ा ख़बरें

मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु हरसूद विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर अधिकारी नियुक्त

खास खबर

मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु हरसूद विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर अधिकारी नियुक्त

खण्डवा//निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों के कार्य का सतत निरीक्षण करने के लिए सेक्टर अधिकारी तैनात किए गए हैं। जारी आदेश अनुसार पिपलानी सेक्टर के लिए सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी अनीश कश्यप को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह बेलवाड़ी सेक्टर के लिए पीआईयू के उपयंत्री विपिन ठाकुर को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है। धारुखेड़ी सेक्टर के लिए एलडीएम श्री गणेश तईकर को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह भवानिया सेक्टर के लिए उपयंत्री पीडब्ल्यू.डी श्री विनीत मंडलोई, ब्रह्मोग्राम सेक्टर के लिए सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी सुनील बडोले, नंदगांव रैयत सेक्टर के लिए एआरटीओ श्री दीपक मांझी, नया हरसूद पुरानी आबादी सेक्टर के लिए सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी श्री प्रताप सिंह भावस्कर को, नया हरसूद क्षेत्र के लिए बंसीलाल, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है।
इसी तरह आशापुर सेक्टर के लिए हरिप्रसाद मालवीय, उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा खेड़ी सेक्टर के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के उपयंत्री कार्तिक लिलोतिया को, खारकलां सेक्टर के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के उपयंत्री दीपक मंडलोई, देवली सेक्टर के लिए चेतन चांचरिया, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी, कोठा सेक्टर के लिए वीरेंद्र गुप्ता उपयंत्री जल संसाधन को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है। खालवा सरकार सेक्टर के लिए सहायक आयुक्त जनजातीय विकास श्री संतोष शुक्ला को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है। जबकि खालवा पुरानी आबादी सेक्टर के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के उपयंत्री श्री सियाकांत बरखने को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है। जूनापानी सेक्टर के लिए सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी विनय कुमार केरकट्टा को जामधड़ सेक्टर के लिए दिलीप कैथवास उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, फेफरी सरकार सेक्टर के लिए हरिमोहन सोनी एसडीओ जल संसाधन को को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है।
जामन्या सरसरी के लिए श्रम अधिकारी श्री अनिल मलगाया को, पटाजन सेक्टर के लिए विनोद बरकने एसडीओ सेतु निर्माण विभाग को, रोशनी सेक्टर के लिए अर्जुन बघेल उप यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को, सेमलिया सेक्टर के लिए करण सिंह वास्केल उप यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को, गोल खेड़ा सेक्टर के लिए पीसी भंडारी कार्यपालन यंत्री नर्मदा घाटी विकास विभाग को, झिंझरी सेक्टर के लिए सहायक प्रबंधक जगन्नाथ चौधरी को, करवानी सेक्टर के लिए रिदम शाह उप यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को, गुलाई सेक्टर के लिए नितेश आर्य सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी को, सुंदरदेव सेक्टर के लिए अजय तड़वी सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी को तथा नागोत्तर सेक्टर के लिए सुरेश पवार सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!