ताज़ा ख़बरें

बाल दिवस पर प्रतिभाशाली छात्राएं सम्मानित हुईं

खास खबर

बाल दिवस पर प्रतिभाशाली छात्राएं सम्मानित हुईं

खण्डवा//बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को खंडवा जिले की मेघावी बालिकाओं को सम्मानित करने हेतु उत्कृष्ट विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी एस सोलंकी, एपीसी संगीता सोनवाने, रायचंद नागड़ा स्कूल के प्रिंसिपल श्री भूपेंद्र चौहान, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष, महिला बाल विकास से प्रवीण शर्मा, परियोजना कार्यालय खंडवा ग्रामीण से श्वेता चौहान और जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय से शीतल शर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे l कार्यक्रम में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना” के तहत कक्षा दसवीं की परीक्षा में मेरिट में आने वाली मेधावी छात्राओं को पांच_पांच हजार रुपए तथा कक्षा 12वीं की में मेरिट में आने वाली छात्राओं को 10_10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

ये मेधावी छात्राएं हुई सम्मानित

कार्यक्रम में कक्षा दसवीं की परीक्षा में टॉप 10 में शामिल छात्राओं में कुमारी छवि, तन्वी, मिहिका, भावना, कुमकुम, अलशिफा, सोनम, आयशा, विद्या एवं कुमारी भूमि को 5_5 हजार रुपए की सम्मान राशि प्रदान की गई। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा में टॉप 10 में शामिल भूमि, दीक्षा, अक्षरा, आंचल, प्रार्थना, आयुषी, झील, रिशिता और मुस्कान को दस दस हजार रुपए की सम्मान राशि प्रदान की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!