ताज़ा ख़बरें

विधिक जागरूकता बाइक रैली सम्पन्न —

खास खबर

विधिक जागरूकता बाइक रैली सम्पन्न

खण्डवा//म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार शुक्रवार को बाईक रैली का आयोजन किया गया। इस बाइक रैली को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती ममता जैन नेे हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली ए.डी.आर सेंटर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा से प्रारंभ होकर इंदिरा चौक पुराना बस स्टैण्ड, नगर निगम चौराहा से होते हुए वापस जिला न्यायालय परिसर, खण्डवा पर समाप्त हुई। इसके साथ ही न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के तहत अरविन्द कुमार नितिन कुमार विद्यालय, खण्डवा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यकम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के सचिव श्री पियूष भावे ने पॉक्सो अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह भी मौजूद थे। इस अवसर पर पैरालीगल वालंटियर्स द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों को गुड टच बैड टच, पॉक्सो एक्ट, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, आदि के बारे में बताया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों के बीच आयोजित चित्रकला, निबंध, दौड़, शतरंज प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!