
*अभाविप ने पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में जनजाति गौरव दिवस पर की संगोष्ठी*

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खण्डवा नगर मंत्री दिपांशु पटेल ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खण्डवा नगर द्वारा जनजाति गौरव दिवस व भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वी जयंती पर पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में संगोष्ठी की आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में यातायात थाना प्रभारी देवेन्द्र परिहार व जनजाति विकास मंच खण्डवा विभाग संयोजक सुनील बङालकर कार्यक्रम में उपस्थित रहे अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया जिसके पश्चात श्री देवेंद्र परिहार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का इस देश मे महत्वपूर्ण योगदान रहा है भगवान बिरसा मुंडा ने जनजाति समाज के साथ-साथ इस भारतीय समाज के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया है एवं श्री सुनील द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि भगवान बिरसा मुंडा एक जनजाति नायक थे जिन्होंने स्वतंत्रता सेनानी के रूप में इस देश के लिए लड़ाई लड़ी जिनका जीवन केवल एक व्यक्ति का इतिहास नहीं बल्कि पूरे भारत के समाज का संघर्ष गर्व और आत्मसम्मान की कहानी है उन्होंने कहा जागो उठो और अपनी धरती संस्कृति को पहचानो यह संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना 100 वर्ष पहले था जनजाति समाज प्रकृति पूजन के रूप में जाना जाता है जनजाति समाज से ही इस देश का गौरव है जिसने अपनी संस्कृति अपना धर्म अपनी रीति रिवाज खान-पान को नहीं छोड़ा है
कार्यक्रम का आभार कॉलेज इकाई मंत्री राशि खरवंश ने किया एवं कार्यकर्ता का संचालन इकाई उपाध्यक्ष वरुण राजपूत ने किया इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।










