
*बाल दिवस पर सद्भावना मंच ने दी चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि*
खंडवा।देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर चाचा नेहरू के बच्चों के प्रति प्रेम को याद करते हुए सद्भावना मंच ने उन्हें याद किया और मंच के माली कुआं स्थित कार्यालय में एक विशिष्ट आयोजन किया।
सद्भावना मंच के सदस्य कमल नागपाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि बच्चों को स्वास्थ्य, सवच्छता और शिक्षा के विषय पर जागरूक किया जाना चाहिए और सदैव उनको प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और बाल दिवस को सार्थक बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए।
बाल अधिकारों और सुरक्षित भविष्य के संदेश के साथ आज का दिन बच्चों की हंसी और उत्साह से सराबोर रहता है।बाल दिवस की सार्थकता इसी में निहित है। इस अवसर पर प्रमोद जैन,उपाध्यक्ष आनंद तोमर, डॉ जगदीशचंद्र चौरे,सुरेन्द्र गीते,गणेश भावसार,त्रिलोक चौधरी,कमल नागपाल,महेश मूलचंदानी,ओम पिल्ले, राजेश पोरपंथ,अशोक जैन,योगेश गुजराती, विजया द्विवेदी,अशोक पारवानी,सुभाष मीणा और कैलाश पटेल आदि उपस्थित हुए और बाल दिवस की शुभकामनाएं दी।










