
*बिहार में एनडीए की महाविजय पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ने वकीलों और पक्षकारों को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न।*
खण्डवा//
बिहार में एनडीए गठबंधन को मिली रिकॉर्ड तोड़ जीत पर भारतीय जनता पार्टी लीगल सेल के पदाधिकारी ने साथी वकीलों और पक्षकारों को मिठाई खिलाकर बधाई देकर जश्न मनाया।
विधि प्रकोष्ठ के देवेंद्र सिंह यादव और मोहन गंगराड़े ने बताया कि बिहार के जागरूक मतदाताओं ने महा गठबंधन के दुष्प्रचार को मुंहतोड़ जवाब देते हुए मोदी जी के कार्यों पर संतुष्टि की मोहर लगाकर विश्वास व्यक्त किया है। बिहार में लोकतंत्र को मजबूत किया है ।
इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक एडवोकेट देवेंद्र सिंह यादव जिला संयोजक मोहन गंगराड़े जिला सहसंयोजक विजय चौधरी जिला अधिवक्ता संघ खंडवा के अध्यक्ष रविंद्र पाथरिकर,महेंद्र यादव पुष्पा गौर रंजन जैनी विनम्र गंगराड़े जसवंत परमार, अरुण पटेल संतोष गौर प्रशांत सोनी मंजू तंवर राजकुमार मालाकर सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।










