ताज़ा ख़बरें

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ठेले पर चाय की केतली लेकर बैठे मोदी

खास खबर

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ठेले पर चाय की केतली लेकर बैठे मोदी

महंगी शक्कर,महंगा तेल वाह रे मोदी तेरा खेल,अबकी बार शक्कर 70 पार जैसे नारे लगाकर किया विरोध

गांधी भवन से महंगाई का ठेला निकाल कर केवलराम पेट्रोल पंप पर किया प्रदर्शन,महंगाई पर प्रदर्शन में आम जनता का भी मिला साथ

खंडवा/
बढ़ती महंगाई और चीनी के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेसजनों ने रविवार 22 अगस्त को अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन से श्याम 4:30 बजे “महंगाई का ठेला” निकालकर, बॉम्बे बाजार होते हुए केवलराम पेट्रोल पंप पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध दर्ज कराया। ठेले पर नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक रूप रखते हुए हाथ में चाय की केतली दिखाई गई, जिसके माध्यम से महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा गया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने कहा कि त्योहारों के समय आम जनता को राहत देने के बजाय रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। चीनी के दाम लगभग 70 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गए हैं। इसके साथ ही बेसन, घरेलू गैस सिलेंडर और खाद्य तेल के दामों में भी बढ़ोतरी से आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर प्रतिभा रघुवंशी ने कहा  कहा कि पेट्रोल का दाम कम करने के लिए पेट्रोल में इथेनॉल मिलाना पड़ेगा। लेकिन पेट्रोल में जैसे ही इथेनॉल मिलाया, पेट्रोल का दाम तो कम नहीं हुआ, हमारी गाड़ियों के इंजन जरूर जो आईसीयू थे, उसमें पहुँच गए। फिर इथेनॉल बन किससे रहा है? इथेनॉल बन रहा है गन्ने से, मक्के से और चावल से। आपने देखा कि जो 25 लाख टन हमारा गन्ना था, जिससे चीनी बनानी थी, वो चीनी गडकरी जी की फैक्ट्री में पहुँचा दिया गया और उस गन्ने से इथेनॉल बना दिया गया। जब इथेनॉल बना, तो दूसरी तरफ पेट्रोल का दाम तो कम नहीं हुआ, लेकिन चीनी का दाम आज 70 पार हो गया। आजाद हिंदुस्तान में पहली बार, आज से 4 साल पहले तक 1.33 करोड़ टन चीनी हमारा देश निर्यात करता था। रघुवंशी ने कहा कि पहली बार इनकी गलत नीति के कारण हमारे देश को चीनी का निर्यात करना पड़ रहा है। हम यह जो शक्कर की माला पहने हैं, वह इसलिए पहने हैं क्योंकि महंगाई इतनी हो गई है, रक्षाबंधन पास आने वाला है। हम अपने भाइयों से निवेदन करेंगे कि हम बहनें इस बार मिठाई नहीं लेकर आ रहे, हमें रक्षाबंधन के बदले आप चीनी का हार दे दीजिए। क्योंकि सोना वैसे ही महंगा है, चीनी भी महंगी हो रही है और पता नहीं रक्षाबंधन आते-आते 100 के पार न चली जाए।
एक बहन जो घर में मिनिमम महीने में 10 से 15 किलो चीनी उपयोग में लाती है, यदि चीनी के भाव यह रहेंगे तो हम फिर कहां जाएंगे? इसलिए मोदी जी से निवेदन है… हमारे ₹15 लाख हमें दे दीजिए, हमारे 2 करोड़ रोज़गार हमें दे दीजिए, हमारी अच्छी स्मार्ट सिटी बना दीजिए और अपने ‘अच्छे दिन’ वापस ले लीजिए।
कांग्रेसजनों ने कहा कि सरकार ने पेट्रोल के दाम कम करने के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन आम जनता को इसका लाभ नहीं मिला। महंगाई ने रसोई का पूरा हिसाब बिगाड़ दिया है और मध्यम एवं गरीब परिवारों के लिए घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान आम नागरिकों ने भी कांग्रेस के महंगाई विरोधी प्रदर्शन का समर्थन करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। लोगों ने कहा कि त्योहारों के समय खाद्य सामग्री और घरेलू जरूरतों के सामान महंगे होने से परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कांग्रेस ने सरकार से मांग की कि बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण किया जाए और आम जनता को राहत दी जाए।
इस अवसर पर प्रतिभा रघुवंशी ,इमरान गौरी ,विशाल जैन ,विकास व्यास ,यशवंत सिलावट ,मोहन ढाकसे,सदाशिव भवरिया,विनोद यादव,दिव्यांश ओझा ,असलम गौरी ,दीपक दुबे ,देवेंद्र यादव,शराफत खान,आदिल खान,मेहमूद खान,फरहान खान,योगेश जांगिड़ नवनाथ भाई
,दशरथ सिटोले,राज ढाकसे ,,मुल्लू राठौर,मनोज मंडलोई ,आसीम पटेल ,अहमद पटेल,रणधीर केथवास ,राजकुमार केथवास ,आशीष कपिल शुभम कपूर,हेमलता पालीवाल ,सुनीता रायकवार,श्रद्धा नाइक,प्रतिभा कसेरा,सुधा खान,हेमलता ठाकुर,प्रतिभा कसेरा,वामनराव जाधव वकील नीलकंठ ,वाहिद मंसूरी,शकील भाई ,राहुल वॉघ,गुरप्रीत सिंह ,अयान खान,अयान पठान,शोएब शाह,दानिश सीगड़,मोटू लोहार ,डॉ चेनसिंह वर्मा,आलोक सिंह रावत,सदानंद यादव,हुकुम मेलुन्दे,धीरज सेन,सुरेश गुरबाणी,विशाल सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!