
लियो क्लब खंडवा स्पार्कल को मिला सेवा सम्मान
डिस्ट्रिक्ट 3233G1
खण्डवा//
लियो डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन हर्षा शर्मा ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल के मार्गदर्शन में आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए लियो गुरप्रीत सिंह होरा को सम्मानित किया गया।
सेवा सप्ताह कोऑर्डिनेटर लायन राजेन्द्र सोडाणी ने स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए कहा कि लियो क्लब खंडवा स्पार्कल ने समाज सेवा के क्षेत्र में जो ऊर्जा और समर्पण दिखाया है, वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।










