
लायन्स क्लब खण्डवा ने आयोजित की पीस पोस्टर प्रतियोगिता।

साथ मिलकर एक रूप में थीम पर नन्हे हाथों ने उकेरी विश्व शांति की भावनाएँ।
खण्डवा। लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित पीस पोस्टर प्रतियोगिता इस वर्ष एंजल प्लेनेट स्कूल में संपन्न हुई। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में विश्व शांति, एकता और सहयोग की भावना का विकास करना रहा। लायन्स इंटरनेशनल के वैश्विक अभियान के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता का संचालन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल के मार्गदर्शन तथा पीस पोस्टर कोऑर्डिनेटर लायन चेतना लखोटिया के निर्देशन में किया गया।
खण्डवा में कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब अध्यक्ष लायन आशा उपाध्याय, सचिव लायन ओमप्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन पवन लाड़ एवं संयोजक लायन प्रमोदपुरी व लायन रितेश गोयल ने किया।
“टूगेदर ऐज़ वन – साथ मिलकर एक रूप में” विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में 11 से 13 वर्ष आयु वर्ग के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने अपने पोस्टरों में रंगों के माध्यम से एकता, प्रेम और शांति का अद्भुत संदेश दिया।
नारायण बाहेती ने बताया कि लायन्स इंटरनेशनल द्वारा विजेता पोस्टर को ग्रैंड इंटरनेशनल स्तर तक भेजा जाएगा, जहाँ चयनित विजेता को 5000 डॉलर का इनाम तथा इंटरनेशनल सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। साथ ही विजेता छात्र, उसके अभिभावक एवं स्कूल शिक्षक को अमेरिका में आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।23 विजेताओं को 500 डॉलर व सम्मान पत्र प्रदान किया जावेगा। कार्यक्रम में नारायण बाहेती, घनश्याम वाधवा, शकुंतला नागौत्रा,सुरेन्द्रसिंह सोलंकी, उमाशंकर उपाध्याय, लियो अपूर्व उपाध्याय समाजसेवी सुनील जैन सहित लायन्स क्लब एवं लियो क्लब खण्डवा के सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्राचार्य डोना मैडम तथा क्राफ्ट टीचर मीना मैडम व स्टाफ ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया। स्वागत उद्बोधन लायन आशा उपाध्याय ने देते हुए प्रतियोगिता की जानकारी दी। प्राचार्य डोना मैडम ने लायन्स क्लब के विश्व शांति प्रयासों की सराहना की और कहा कि “बच्चों में एकता का यह बीज भविष्य में शांति का वटवृक्ष बनेगा।”कार्यक्रम संचालन नारायण बाहेती व घनश्याम वाधवा ने किया तथा यह घोषणा की कि खण्डवा स्तर पर प्रथम द्वीतीय व तृतीय विजेताओं को विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।
अंत में पवन लाड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।









